उष्ट्रासन
योग भी दुनिया को स्वस्थ बनाने के लिए भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। भारत के योगियों ने शरीर के हर अंग को स्वस्थ बनाने के लिए अलग-अलग आसनों की जानकारी दी है। हजारों सालों से ये आसन, प्राणायाम और मुद्राएं हमें स्वास्थ्य का तोहफा देते आ रहे हैं। ऐसे वक्त में जब हम रोज पहले से कहीं ज्यादा तनाव झेलते हैं, योग में आज भी हमें स्वस्थ बनाने की क्षमता है। अगर जरुरत है तो सिर्फ रोज इनका अभ्यास करने की। इसीलिए इस आर्टिकल में मैं आपको पीठ को मजबूत बनाने वाले और कमर दर्द से जुड़ी हर समस्या को दूर करने में मददगार उष्ट्रासन के बारे में बताऊंगा। क्या है उष्ट्रासन? (What Is Ustrasana?) उष्ट्रासन में शरीर ऊंट की आकृति बनाता है। इस आसन को अंग्रेजी में Ushtrasana या Camel Pose भी कहा जाता है। जैसे ऊंट रेगिस्तान के मुश्किल हालातों में भी आसानी से रह सकता है, अगर इस आसन का अभ्यास नियमित तौर पर किया जाए तो ये शरीर से हर शारीरिक और मानसिक परेशानी को दूर करके स्वस्थ जीवन देने में मदद करता है। उष्ट्रासन से पहले जानें कुछ जरूरी बातें उष्ट्रासन में रीढ़ की हड्डी को मोड़ा ज...




